{"_id":"67ba013f053c05b5df02582e","slug":"four-petrol-pumps-notice-to-operators-sitapur-news-c-102-1-stp1003-127561-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चार पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चार पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस
Sat, 22 Feb 2025 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान में सहयोग न करने पर डीएसओ ने चार पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस जारी किया है। इनको यह नोटिस बगैर हेलमेट के बाइक सवारों को पेट्रोल देने व अन्य लापरवाही के कारण दिए गए हैं। तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
26 जनवरी से जिले में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चल रहा है। डीएम ने पंप संचालकों को हेलमेट पहनकर न आने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल देने पर रोक लगाई है। इसके बाद भी पंप संचालक मनमानी कर रहे हैं।
अमर उजाला इस मुद्दे को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा है। पूर्ति विभाग के अधिकारियों की जांच में लहरपुर के चार पंप संचालक दोषी मिले। डीएसओ अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को चार पंप संचालकों रेउसा के अलमोरा स्थित श्री साईं फिलिंग स्टेशन, भौली के सरोज फिलिंग स्टेशन, रसूलपुर के बाबा फिलिंग स्टेशन व अकसोहा के सूर्या फिलिंग स्टेशन को नोटिस दिया गया है।