फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four people, including a father, his son, and his nephew, drowned in floodwaters.

Sitapur News: बाढ़ के पानी में डूबकर पिता-पुत्र व भतीजे समेत चार की मौत

Sun, 04 Oct 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a father, his son, and his nephew, drowned in floodwaters.
रामपुर मथुरा/जहांगीराबाद। बाढ़ का पानी अब जानलेवा बनने लगा है। चौका नदी की बाढ़ के पानी में डूबने से शनिवार को पिता-पुत्र व भतीजे की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा रामपुर मथुरा थानाक्षेत्र के सरैंया मसूदपुर से चंदेला जाने वाले संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया के पास हुआ। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। छा गया। वहीं, सदरपुर थानाक्षेत्र में घर के बाहर सड़क पर भरे केवानी नदी की बाढ़ के पानी में डूबकर दो साल के मासूम बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


सरैंया मसूदपुर निवासी सुरेंद्र (40) शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने पुत्र सौरभ (13) और भतीजे शोभित (17) के साथ खेत गए थे। खेत से लौटते समय तीनों पुलिया के पास पहुंचे। इसी दौरान सौरभ का पैर फिसलने से वह बाढ़ के पानी से उफनाए नाले में गिर गया। बेटे को डूबता देख सुरेंद्र उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए। उन दोनों को बचाने के प्रयास में भतीजा शोभित भी गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते बाढ़ के पानी से उफनाए नाले में तीनों डूब गए।
विज्ञापन

मौके पर जुटे ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश शुरू की। इस बीच सूचना पर एडीएम आयुष चौधरी, एसडीएम महमूदाबाद अभिषेक प्रियदर्शी और प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तीनों को पानी से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व विधायक सेवता महेंद्र सिंह झीन बाबू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपुर मथुरा प्रेम सागर मौर्य आदि ने गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया है। एसडीएम महमूदाबाद अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। साथ ही मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत नियमानुसार आर्थिक मदद राशि भी मुहैया कराई जाएगी।

उधर, सदरपुर थानाक्षेत्र के बसुदहा गांव निवासी सजीम खां का दो वर्षीय बेटा शाहनूर शनिवार की सुबह 9:30 बजे खेलते खेलते घर से बाहर निकल गया। दरवाजे के सामने सड़क पर भरे बाढ़ के पानी में गिरने से डूब गया। मां सूफिया बाहर आई तो मासूम बेटे को पानी में उतराते देखा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक बालक का पिता सजीम मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। सजीम ने फोन पर अपने बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed