{"_id":"61f9808604dead72250f2346","slug":"four-nominations-for-mlc-elections-sitapur-news-lko6159929162","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव के लिए चार से नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव के लिए चार से नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य के चुनाव (एमएलसी) के लिए बिगुल बज गया है। निर्वाचन की अधिसूचना चार फरवरी को जारी की जाएगी। 11 फरवरी तक नामांकन दाखिल होंगे। मतदाता सूची तैयार की जा रही है। सभी खंड विकास अधिकारियों को मतदाताओं की डिटेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने 17 अफसरों को कार्य सौंपते हुए उन्हें प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया है, जो पूरी चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे।
एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाता सूची तैयार की जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार ने इसके लिए सभी बीडीओ से सूचना मांगी है। इसमें मतदाता का नाम उप नाम सहित, इपिक नंबर, उम्र, फोटो, स्थानीय प्राधिकारी को नाम जिसका मतदाता सदस्य है। इसके साथ ही अन्य विवरण उपलब्ध कराना है। सूचना जिला निर्वाचन दफ्तर को देनी है।
चुनाव कार्यक्रम डीएम विशाल भारद्वाज द्वारा जारी किया गया है। इसके अनुसार चार फरवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। 11 फरवरी तक नामांकन दाखिल होंगे। नामांकनों की जांच 14 फरवरी को होगी। 16 फरवरी को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। तीन मार्च को सुबह आठ बजे से दोपहर चार बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
12 मार्च को मतगणना होगी। चुनाव स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतगणना तक समस्त कार्यों को समय से पूर्ण कराने के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय मो. शम्स तबरेज खान व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत सुरेश प्रसाद को एआरओ एडीएम राम भरत तिवारी के सहयोग के लिए संबद्ध किया गया है।
3900 से अधिक होंगे मतदाता
एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए प्रधान, बीडीसी, प्रमुख क्षेत्र पंचायत, सदस्य जिला पंचायत, अध्यक्ष जिला पंचायत, सभी निकायों के सदस्य और अध्यक्ष सहित निर्वाचित एमएलसी आदि मतदात होंगे। इनकी संख्या तकरीबन तीन हजार नौ सौ से अधिक है। अंतिम संख्या मतदाता सूची जारी होने पर ही पता चलेगी।
दलों को आपत्ति हो तो दें जानकारी
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के लिए आलेख्य मतदेय स्थलों की सूची पर विचार के संबंध में बैठक हुई। डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि किसी प्रकार की कोई आपत्ति हो तो अवगत कराएं। निर्वाचन की अधिसूचना चार फरवरी को जारी की जाएगी। बैठक के दौरान एडीएम राम भरत तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी शिखा श्रीवास्तव और दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।