{"_id":"5f0de9848ebc3e63d61eb38e","slug":"four-more-infected-including-drug-dealer-sitapur-news-lko5307548168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारी समेत चार और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा व्यापारी समेत चार और संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को शहर के आलमनगर और बिसवां में अलग-अलग स्थानों पर दवा व्यापारी और सफाई कर्मी समेत कोरोना के चार मरीज मिले हैं। चारों पूर्व संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आने से पॉजिटिव होना बताया जा रहा है। सभी को कोविड अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। अब जिले मेें कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। एक मरीज की जान भी जा चुकी है।
बिसवां के पुरैनी निवासी एक बुजुर्ग (60) दवा कारोबारी है। बिसवां के ही चिरीमारटोला निवासी युवक (30) सांडा ब्लॉक में सफाई कर्मचारी होना बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सात जुलाई को दोनों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा था। मंगलवार की सुबह दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बिसवां इंस्पेक्टर बृजेश राय ने बताया कि पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले ग्रामोद्योग मंत्री के भाई के संपर्क मेें दवा व्यापारी और सफाई कर्मी के आना बताया जा रहा है। दवा व्यापारी की पत्थर शिवाला में ही दवा और किराना की दुकान है।
जबकि सफाई कर्मी काम करने वहां जाता था। संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। इसकेे अलावा शहर के आलमनगर निवासी 45 साल की महिला और इसी मोहल्ले के 37 साल के युवक का भी स्वास्थ्य विभाग ने सात जुलाई को कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा था। मंगलवार सुबह दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एसीएमओ/सदर क्षेत्र के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आलमनगर मोहल्ले में संक्रमित पाए गए दोनों मरीज कई दिन पूर्व पॉजिटिव मिले एक मरीज के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन
महिला पूर्व में पॉजिटिव मिले मरीज के परिवार की है, जबकि युवक पड़ोसी है। चारों मरीजों को एल-1 खैराबाद में भर्ती कराया गया है। चार नए मामले मिलने के साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। राहत की बात है कि 64 मरीज अब तक कोरोना मुक्त हो चुके हैं। एक मरीज की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर अब 42 हो गई है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि बिसवां और शहर के आलमनगर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। चारों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मरीजों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।