फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four more houses in the river

साढ़े तीन हजार आबादी पर मंडराया कटान का खतरा

Wed, 22 Sep 2021 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Four more houses in the river
बिसवां तहसील क्षेत्र के मेवड़ी छोलहा में कटान करती नदियां। - संवाद - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। बिसवां तहसील में शारदा व सरयू नदी ने कटान तेज कर दी है। कटान की जद में आकर चार घर और पानी में समा गए है। साढ़े तीन हजार आबादी के घरों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। कटान की वजह से लोग पलायन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बिसवां तहसील में शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में कुछ कमी आई है। जलस्तर कम होने से कटान में तेजी आ गई है। म्योढ़ी छोलहा गांव में अनवर अली झोपड़ी डालकर रह रहे थे। इनकी झोपड़ी कटान में समा गई है। अनवर अली पहले ही पलायन करके चले गए थे। इस गांव की करीब तीन हजार आबादी पर कटान का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

गांव में बनी सड़क पहले ही कटान में कट चुकी है। गांव से कुछ ही दूरी पर पानी बह रहा है। इससे ग्रामीण भयभीत है। वह लगातार पानी पर नजर बनाए हुए है। दुर्गापुरवा में भी कटान बढ़ती जा रही है। यहां के हरद्वारी, मौजीलाल व रामनाथ के घर कटान में चले गए है। ग्रामीणों का कहना है कि कटान तेज हो गई है लेकिन प्रशासनिक मदद नहीं मिल पा रही है। तहसीलदार अभिचल प्रताप सिंह का कहना है कि कटान पर नजर बनाए रखी जा रही है। पीड़ितों को मदद पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed