{"_id":"67e1ae2772225529f20a634e","slug":"four-killed-in-road-accidents-sitapur-news-c-102-1-slko1037-129131-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत
Tue, 25 Mar 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद क्षेत्र में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक।- संवाद
जहांगीराबाद (सीतापुर)। जिले के रामपुर कलां व सदरपुर थाना क्षेत्र में मार्ग दुर्घटनाओं में चार मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुरकलां थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार डंपर से बाइक सवार तीन मजदूरों को टक्कर लग गई। हादसे में ग्राम सतिनपुरवा निवासी मोनू गौतम (32) और उनके साथी राजेश (28) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बिसवां स्थित अल्कोहल फैक्टरी में काम करने जा रहे थे।
दुर्गेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सीएचसी बिसवां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वे बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे और अपनों के शव देखकर रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि डंपर को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
उधर, तंबौर के संगतटोला निवासी सद्दाम (35) व तंबौर के गांव रायमरोड़ निवासी रोशन (36) रायबरेली जनपद स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। रविवार को दोनों बाइक पर सवार होकर अपने-अपने घरों को जा रहे थे। रात लगभग 10:30 बजे जहांगीराबाद से आगे केवानी नदी पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर आई पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी ले गई जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष सदरपुर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश की जा रही है।