{"_id":"60a15c888ebc3ee42e23289f","slug":"four-killed-by-corona-75-infected-sitapur-news-lko578318640","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से चार की मौत, 75 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से चार की मौत, 75 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में जरूर राहत मिली है लेकिन मौतों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। जिले में रविवार को एक चिकित्सक के पुत्र, गैस एजेंसी के मालिक समेत चार लोगों की मौत हो गई। 75 लोग संक्रमित हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 1400 पहुंच गई है।
जिले में कोरोना से मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। राधाकृष्ण गैस एजेंसी खैराबाद के प्रबंधक रितेश सिंह तीन दिन पहले पॉजिटिव हो गए थे। हालत गंभीर होने पर इनको पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था। वहां पर इलाज के दौरान रविवार को इनकी मौत हो गई है। शहर के भार्गव कॉलोनी निवासी एक चिकित्सक का 40 वर्षीय पुत्र कोविड की चपेट में आ गया था।
उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था। परिजनों का कहना है कि रिपोर्ट तो निगेटिव आ गई थी लेकिन सांस लेने में बराबर दिक्कत बनी हुई थी। इसी के चलते उसकी लखनऊ में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर दो लोगों के मौत की सूचना फीड की गई है। विभाग अब इन मौतों की जानकारी जुटा रहा है। आखिर यह लोग कहां पर भर्ती थे और कब से इलाज करा रहे थे। सरकारी आंकड़ों में मौतों की संख्या 158 पहुंच गई है।
विज्ञापन
संक्रमण के मामलों में जरूर राहत आई है। पिछले 24 घंटे में महज 75 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1400 हो गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया सीएचसी खैराबाद में दो लोग, जिला अस्पताल में 16 मरीज, एक मरीज जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती है। 1259 मरीज होम क्वारंटीन है।
कोरोना से बचाव की दी जानकारी
मिश्रिख/सीतापुर। कोविड से बचाव को लेकर मिश्रिख विकासखंड की ग्राम पंचायत तरसावां में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक किया। उनका ऑक्सीजन लेवल नापकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के नियमों के पालन की जानकारी दी। टीम ने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना संक्रमण संबंधी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। अपना सैंपल दें और टेस्ट करवाएं। रिपोर्ट आने तक अपने घर में ही परिवार के बाकी सदस्यों से अलग रहे।
मास्क का सही तरीके से इस्तेमाल करें और सामाजिक दूरी बनाकर रखें। ग्रामीणों से अफवाहों से बचने की अपील की गई। इस दौरान ओम प्रकाश, अरविंद कुमार अग्रवाल, धर्मानंद, अमर प्रताप, दीपक मौर्य प्रधान, अभिषेक कुमार मौर्य, डॉ. दिलीप मौर्य, डॉ. श्याम मिलन, पंकज मौर्य आदि मौजूद रहे।
जिले में कोरेाना के मामले घट रहे हैं। रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। एक माह में 5142 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ