फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four ill to Ciknpoks

लहरपुर में फैला चिकनपॉक्स, चार बीमार

Thu, 05 May 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Four ill to Ciknpoks
cnvn - फोटो : getty images

लहरपुर क्षेत्र के सुल्तानपुर हरि प्रसाद में चिकनपॉक्स फैल गया है। अब तक गांव के करीब चार लोग चिकनपॉक्स की चपेट में आकर बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले से अंजान हैं। हालांकि जिम्मेदार गांव में टीम भेजने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन


सुल्तानपुर हरि प्रसाद निवासी गिरधारी की पुत्री रीतू (6) के शरीर पर अचानक दाने पड़ गए। उसे बुखार भी था। परिवार ने उसे क्षेत्र के एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया तो डॉक्टर ने चिकनपॉक्स की पुष्टि की। इसी तरह से गांव के सुरेश की पुत्री वंदना (16) व शांति (18) भी बीमार पड़ी हैं।
विज्ञापन


गांव की छोटी देवी (30) के शरीर पर भी बड़े-बड़े फफोले पड़ गए हैं। इन लोगों ने भी प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने चिकनपॉक्स की चपेट में आने की बात कही है। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने चारों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया। यहां पर चिकित्सकों ने दवा देकर सभी को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों का कहना हैै कि पहले एक बच्ची बीमार थी। धीरे-धीरे संक्रामक रोग फैल गया। अब गांव के चार लोग चपेट में आ चुके हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि इसी तरह का हाल रहा गांव के अन्य लोग भी चपेट में आ सकते हैं। जिम्मेदार जल्द ही चिकित्सकों की टीम गांव में भेजने की बात कह रहे हैं। 


भेजी जाएगी टीम
सुल्तानपुर हरि प्रसाद में चार लोगों के बीमार होने की सूचना मिली है। चिकित्सकों की टीम बहुत जल्द ही गांव भेजी जाएगी। लोगों की जांच के बाद उनका इलाज किया जाएगा। 
डॉ. दिनेश, सीएचसी अधीक्षक, लहरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed