{"_id":"62814db3fcb69449153e21e3","slug":"four-hours-power-failure-in-district-hospital-sitapur-news-lko630758850","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में चार घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में चार घंटे बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिला अस्पताल में रविवार को करीब चार घंटे बिजली गुल रही। इससे वार्डों में अंधेरा छा गया। चिकित्सकों को इलाज करने में दिक्कतें हुईं, वहीं मरीज गर्मी में परेशान रहे। मरीजों के परिवारीजन उन्हें हाथ के पंखे से हवा देते रहे।
जिला अस्पताल में सामान्य रूप से बिजली सप्लाई चल रही थी। दोपहर करीब तीन बजे अचानक अस्पताल की बिजली गुल हो गई। पहले मरीजों ने समझा कि कुछ देर बाद बिजली बहाल हो जाएगी, लेकिन काफी समय बीत गया बिजली नहीं आई तो मरीज परेशान हो गए। अस्पताल का तकनीकी स्टाफ बिजली बनाने में जुटा रहा।
इससे चिकित्सक भी वार्डों में मरीजों को देखने नहीं जा पा रहे थे। जब स्टाफ ने बताया कि फॉल्ट सही करने में समय अधिक लगेगा तो चिकित्सक टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करते रहे। शाम करीब सात बजे बिजली बहाल हो सकी। इस लंबी कटौती के दौरान मरीज काफी परेशान दिखे।
विज्ञापन
प्रभारी सीएमएस डॉ. डीके गंगवार ने बताया कि अस्पताल में पांच केबल एक साथ फुंक गई थी। इसको सही करवाने में काफी अधिक समय लग गया। अब सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो गई हैं।