फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four died in accidents

सड़क हादसों में चार लोगों की गई जान

Sun, 11 Jun 2017 10:40 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Sun, 11 Jun 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Four died in accidents
पोल से टकराने से युवक की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
जिले में अलग-अलग हुए चार सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रामकोट थाना इलाके ककहरा गांव के समीप एक बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। इस हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई।
विज्ञापन


खैराबाद थाना इलाके में बीसीएम के समीप दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। लखनऊ निवासी बाइक सवार की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। इसी थाना इलाके में एक ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे एक अज्ञात युवक को रौंद दिया जिससे उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा महमूदाबाद कोतवाली इलाके में भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार किराना व्यापारी को ठोकर मार दी, जिससे की भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पोल से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल : रामकोट थाना इलाके में सीतापुर-गोला मार्ग पर ककरहा में समीप शनिवार देर शाम को एक बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई जिससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर आनन-फानन एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर इलाज के दौरान पति ने दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों खैराबाद इलाके में अपने रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना हुआ था। 

इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके के धौरेमऊ निवासी अशफाक(25) पुत्र शराफत व उनकी पत्नी नसरीन के साथ शनिवार को खैराबाद थाना इलाके के चिलावारा गांव को अपनी बहन की सुसराल को गया था। वहां पर किसी के जनाजे में शामिल होकर घर को लौट रहा था।

देर शाम सीतापुर-गोला मार्ग पर रामकोट थाना इलाके के ककहरा गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा गई जिससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर ग्रामीणों ने एंबुुलेंस को खबर दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर इलाज के दौरान पति अशफाक (25) पुत्र शराफत ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल पत्नी नसरीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमाटम को भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

बाइकों की भिड़ंत में एक ने तोड़ा दम : खैराबाद थाना क्षेत्र में बीसीएम मार्ग पर शनिवार देर रात को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर एक अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में जान गंवाने वाला अधेड़ लखनऊ का निवासी है जो अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ता निवासी कृष्ण कुमार उर्फ भोला(55) शनिवार की रात अपने रिश्तेदार तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अंगेठा निवासी राम प्रताप के साथ मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था।

रास्ते में खैराबाद थाना क्षेत्र में मछरेहटा चुंगी चौकी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अन्य मोटर साइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई। इससे कृष्ण कुमार व उनके साथ मौजूद राम प्रताप घायल हो गए जबकि दूसरी मोटर साइकिल पर सवार लोग मौके से निकल भागे। घायल कृष्ण कुमार को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर कृष्ण कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राम प्रताप को मामूली चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किराना व्यापारी की मौत : महमूदाबाद कोतवाली इलाके के पैंतेपुर-चांदपुर बाजार मार्ग पर रविवार को साइकिल सवार किराना व्यापारी को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर से मार दी, जिससे किराना व्यापारी ने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने दुघर्टना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है। और ट्रैक्टर-ट्राली को भी कब्जे में ले लिया है। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलनगर निवासी सहाबुद्दीन (35) हबीब रविवार को किराने की दुकान का सामान खरीदने साइकिल से पैंतेपुर आया था।

यहां सामान खरीदकर वह पैंतेपुर से वापस अपने गांव जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे मेड़िया गांव के पास पैंतेपुर-चांदपुर बाजार मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल को टक्कर मार दी जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।

दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

ट्रैक्टर ने अज्ञात विक्षिप्त युवक को रौंदा : थाना इलाके में खैराबाद-लहरपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रविवार सुबह अज्ञात युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक पीली शर्ट व कोकाकोला रंग की पैंट पहने हुए हैं।


पुलिस के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। वह कई दिनों यहां पर घूम रहा था। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, दुर्घटना को अंजाम देकर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed