फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   four died due to current

आंधी में उड़ा पंडाल, करंट से चार की मौत

Sat, 29 May 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
four died due to current
सीतापुर। कमलापुर इलाके में बीती देर रात हुए दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। शादी समारोह के दौरान तेज आंधी से पंडाल उड़ गया और ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से जाकर टकरा गया। पंडाल में लोहे के पाइप एक दूसरे से बंधे थे। उसमें करंट उतरने से चपेट में आने से दूल्हे के चाचा, फूफा और मामा समेत चार लोगों की मौत हो गई। दूल्हे के पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। डीएम, एसपी ने जिला अस्पताल व मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

कमलापुर इलाके के हनुमानपुर निवासी राजेंद्र पाल की बेटी निधि की शादी बिसवां इलाके के मोचकला निवासी विकास सेे तय हुई थी। शुक्रवार को शादी थी। बारात दरवाजे पर आ चुकी थी। देर रात शादी की रस्में चल रही थी। द्वारचार की तैयारी भी हो रही थी। उधर, गांव के बाहर खेत में शादी का पंडाल लगा था। पंडाल के अंदर बराती नाश्ता कर रहे थे। इस बीच तेज आंधी आई और हवा पूरे पंडाल में गुबार की तरह भर गई।
विज्ञापन

चश्मदीदों की माने तो पंडाल में हवा में भरने के बाद वह ऊपर उड़ने लगा। एक तरफ का लोहे का पाइप अधिक ऊपर उठ गया और ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तारों से टकरा गया। पंडाल में चारों तरफ लगे लोहे के पाइप एक-दूसरे से जुड़े थे। ऐसे में एक पाइप तारों में टकराया तो सभी पाइपों में करंट दौड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडाल को हवा में उड़ते देख लोगों ने उसे रोकने के लिए लोहे के पाइप को पकड़कर अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। इस बीच पाइप में दौड़ रहे करंट की चपेट में सात लोग आ गए। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। किसी तरह झुलसे लोगों को छुड़ाया गया। तब तक सातों लोग गंभीर रूप से झुलस चुके थे। गंभीर हालत में सभी को कसमंडा सीएचसी लाया गया, जहां से हालत को नाजुक देखते हुए सातों लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल लाते समय दूल्हे के चाचा बिसवां इलाके के मोचकला निवासी मायाराम (40), मानपुर इलाके के गांव इश्रीपुरवा निवासी फूफा राधे (52), मानपुर इलाके के गोवर्धनपुर निवासी मामा रामऔतार (38) और कमलापुर के हनुमानपुर निवासी रामचन्द्र (40) की रास्ते में ही मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से झुलसे दूल्हे के पिता राम प्रताप, अटरिया इलाके के टिकौली निवासी अजय गंभीर, लखनऊ के इटौंजा इलाके के इंदारा गांव निवासी भगौती पाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह, एसडीएम अमित भट्ट, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह फौरन जिला अस्पताल पहुंचे।
डीएम-एसपी ने अस्पताल में भर्ती झुलसे लोगों का हालचाल जाना और सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल को सभी का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। रात एक बजे डीएम-एसपी जिला अस्पताल से घटनास्थल को रवाना हुए, जहां अफसरों ने पूरे मामले की जांच कर घटना के बारे में जानकारी ली। शनिवार सुबह भी डीएम-एसपी जिला अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती लोगों का हाल जाना।
चारों लोगों के शवों का शनिवार भोर पोस्टमार्टम करा दिया गया। शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए बिसवां सीएचसी के डॉक्टर सुमित मेहरोत्रा को बुलाया गया था। सुबह पांच बजे ही चारों शवों का पोस्टमार्टम कर परिवारीजनों को सौंप दिया गया था।
लखनऊ के अजय की हालत बिगड़ी
करंट से झुलसने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती लखनऊ के इटौंजा निवासी अजय को शनिवार को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की माने तो उसकी हालत में कोई बेहतर सुधार नहीं हो रहा था। इसलिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
दूल्हे की भी पलट गई कार
हाईटेंशन करंट लगने के बाद झुलसे लोगों को जल्दी अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला तो दूल्हे की कार का ही सहारा लिया गया। वक्त की मार तो देखिए झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए निकली कार बमुश्किल कुछ दूर ही चली थी कि वह भी पलट गई। गनीमत रही कि कार पलटने से कोई हादसा नहीं हुआ है। हादसे के फौरन बाद लोगों ने काफी प्रयास कर कार को सीधा किया। इसके बाद दूसरे वाहन से लोगों को कसमंडा सीएचसी पहुंचाया गया।
करंट से चार लोगों की मौत हुई है। सभी मृतक आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। झुलसे लोगों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है। सभी की हर संभव मदद होगी।

- विशाल भारद्वाज, डीएम
कमलापुर के हनुमानपुर गांव में बिसवां से बरात आई थी। बराती नाश्ता कर रहे थे। इस बीच तेज आंधी से पंडाल में हवा भर गई और वह ऊपर की ओर उड़ा, इससे एक तरफ लोहे का पाइप हाईटेंशन तारों में टकराने से सभी पाइपों में करंट उतर आया। उसे रोकने के लिए पकड़ते समय करंट लगने से दुखद घटना हो गई। चार लोगों की मौत हुई है। तीन लोग झुलसे हैं। उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।
- आरपी सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed