फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four crore fine paid for ignoring traffic rules

यातायात नियमों की अनदेखी पर भरा चार करोड़ जुर्माना

Wed, 01 Dec 2021 11:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Four crore fine paid for ignoring traffic rules
लालबाग चौराहे पर बिना हेलमेट जाते बाइक सवार। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। एक माह में चार करोड़ रुपये का जुर्माना भरना जिले के लोगों को मंजूर है, लेकिन यातायात नियमों का पालन करना मंजूर नहीं है। जी हां, यह हम नहीं यातायात माह नवंबर में नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में वसूले जुुर्माने की राशि हकीकत बयां कर रही है। पिछले साल की तुलना में इस साल यातायात माह में 10 हजार से अधिक लोगों ने नियम तोड़े हैं।
विज्ञापन

यह हाल तब है जब जागरूकता को लेकर एसपी आरपी सिंह के आदेश पर यातायात प्रभारी सुरेश मिश्रा से लेकर उनकी पूरी टीम और जिले के थानों की पुलिस अभियान चलाती रही। लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाती रही। कायदे-कानून सिखाती रही, लेकिन हकीकत में लोगों पर इसका कोई असर पड़ता नहीं नजर आया।
विज्ञापन

अगर ऐसा नहीं होता तो एक माह में चार करोड़ रुपये का जुर्माना नहीं भरते। पुलिस सिखाती और बताती रही कि ट्रैफिक रूल्स अपनाने से क्या फायदे हैं, पर इसको लेकर बेपरवाह लोग संजीदा नहीं हुए। वह बेपरवाही करते गए। पुलिस ने भी नियम तोड़ने पर खूब कार्रवाई की। यही वजह है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार 10 हजार अधिक लोगों का चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पिछले 30 दिनों में जिले भर की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई पर नजर डालें तो 40 हजार 159 लोगों के चालान किए गए हैं। इसमें बाइक और कार दोनों शामिल हैं। पिछले साल 2020 में यातायात माह में 29 हजार 744 लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया था। इस तरह से इस बार 10 हजार 415 लोगों ने अधिक नियम तोड़े हैं।
इस साल चालान के साथ जुर्माना भी अधिक
पिछले साल और इस साल की तुलना में पुलिस ने जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी अधिक की है। इस बार 10 लाख से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है। पिछले साल 4 करोड़ 18 लाख 98 हजार 700 रुपये वसूला गया था, जबकि इस बार 4 करोड़ 28 लाख 77 हजार 100 रुपये का वसूला गया है।
हेलमेट न पहनने पर रोजाना 932 का चालान
यातायात पुलिस से लेकर जिले के थानों की पुलिस रोजाना जागरूकता अभियान चलाती रही, लेकिन इसके बाद भी यातायात माह के 30 दिनों में 27 हजार 967 लोगों के चालान हेलमेट न पहनने पर किए गए। इस हिसाब से रोजाना 932 लोगों का चालान बिना हेलमेट लगाने पर किए गए है।
सीट बेल्ट न लगाने पर प्रतिदिन 87 का चालान
बाइक सवारों ने ही नियमों को लेकर लापरवाही नहीं की बल्कि पुलिस की कार्रवाई बता रही है कि इन 30 दिनों में कार सवारों ने भी यातायात नियमों की अवहेलना की है। यातायात माह में 2633 कारों का चालान सीट बेल्ट न लगाने पर किया गया है। इस तरह से रोजाना 87 लोगों का चालान सीट बेल्ट न लगाने पर किया गया।

पूरे यातायात माह में लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रोजाना अभियान चलाया। सभी को नियमों के पालन के तौर-तरीके भी बताए और सिखाए। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई इस बार अधिक की गई है। इसलिए संख्या बढ़ी है। कार्रवाई के पीछे मंशा है कि लोग नियमों का पालन करें। सुरक्षित रहें।
- सुरेश चंद्र मिश्रा, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed