फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four Baratis fell from pickup, one dead, three injured

Sitapur News: पिकअप से गिरे चार बराती, एक की मौत, तीन जख्मी

Tue, 30 May 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 30 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Four Baratis fell from pickup, one dead, three injured
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बरातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित हो गई। इससे उस पर सवार चार लोग नीचे गिर गए। इसमें से एक की बराती की मौत हो गई।
विज्ञापन


सेतुही गांव निवासी श्यामू (35), विनय (32), चींटी (31) व दीपू (30) बरात में शामिल होने रेउसा गए थे। वह एक पिकअप पर सवार होकर वापस आ रहे थे। पिकअप रिहार निवासी रिंकू चला रहा था।
मंगलवार सुबह ये लोग पिकअप से वापस आ रहे थे। रेउसा-तंबौर मार्ग पर पड़रिया मोड़ के पास चालक की लापरवाही से पिकअप लहरा गई। इससे उसमें बैठे चारों लोग नीचे गिर गए। मौके पर ही श्यामू की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पिकअप चालक रेउसा मोड़ पर गाड़ी खड़ी कर भाग गया। श्यामू के भाई श्यामकिशोर ने चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। एसओ सुरेश पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग दुर्घटना में दो बाइक सवार जख्मी
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात कार की चपेट में आकर दो बाइक सवार जख्मी हो गए। कोतवाली देहात के गांव बड़ागांव भुर्जिहा निवासी प्यारेलाल (60) व लखनऊ थाना बक्शी तालाब छठा मिल निवासी सोनू सिंह (35) अपनी बाइक से जिला मुख्यालय की ओर से जा रहे थे। तभी लखीमपुर-सीतापुर मार्ग स्थित काली देवी मंदिर के पास मुख्यालय की ओर से आ रही एक कार ने कट पर अचानक गाड़ी मोड़ दी, जिससे दोनों लोग उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed