{"_id":"68cd880be415c08cdf055722","slug":"four-accused-of-molesting-girl-students-were-sent-to-jail-sitapur-news-c-102-1-slko1055-140723-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छात्राओं से छेड़छाड़ के चार आरोपी भेेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छात्राओं से छेड़छाड़ के चार आरोपी भेेजे गए जेल
Fri, 19 Sep 2025 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
रामपुरमथुरा (सीतापुर)। गोंडादेवरिया स्थित विद्यालय से शुक्रवार को घर जाते समय छात्राओं के साथ शोहदों ने अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। छात्राओं के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर आ गए। पुलिस ने चार लोगों को जेल भेज दिया है।
स्कूल से निकलकर छात्राएं घर जा रही थीं। रूपदास कुटी के पास कई शोहदे आ गए। उन्होंने छात्राओं को रोककर अश्लील हरकतें की। ग्रामीणों ने देखा तो उन्होंने स्कूल प्रशासन को फोन से जानकारी दी। स्कूल की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी यहां पर छेड़छाड़ की वारदात हो चुकी है। थानाध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि बहादुरगंज कस्बा निवासी आसिफ, मिर, अजय व मनू के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।