{"_id":"69711d9996c32c1b590e9e34","slug":"former-municipal-council-president-candidate-surrenders-in-court-sitapur-news-c-102-1-slko1037-148734-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद निवासी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी अंबरीश गुप्ता ने बुधवार को कोर्ट में एक पुराने मामले में सरेंडर कर दिया। उन पर वर्ष 2015 में कोतवाली में युवती की मौत के बाद बवाल और आगजनी का आरोप है। विधिक कार्यवाही के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। सरेंडर करने से पहले अंबरीश गुप्ता ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आकर समर्थकों को संबोधित किया। इसमें उन्हाेंने बाहर आने और संघर्ष करते रहने की बात कही।
वर्ष 2015 के अगस्त माह में महमूदाबाद के सोनपुर गांव निवासी जीनत को कोतवाली लाया गया था। बाद में उनका शव शौचालय में लटकता मिला था। इसके बाद भीड़ आक्रोशित हो गई थी। इससे पुलिस और आमजन में झड़प हुई थी। इसमें पथराव से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। वहीं, तत्कालीन इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। पुलिस ने हिंसक घटना को लेकर अंबरीश गुप्ता, सईद कबड़िया, पुष्कर, बाबू कबड़िया, साजिद कबड़िया, मुन्ना दर्जी, सचिन वर्मा, विवेक सहित 67 ज्ञात और बड़ी संख्या में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी।