{"_id":"5913546e4f1c1b231f852628","slug":"former-minister-narendra-verma-raid-on-two-petrol-pumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा के दो पेट्रोल पंपों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा के दो पेट्रोल पंपों पर छापा
Amarujala Bureau
Updated Wed, 10 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में प्रशासन व ऑयल कंपनी के अधिकारियों ने तीन पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। जिन पेट्रोल पंपों पर छापेमारी हुई है, उनमें दो पेट्रोल पंप पूर्व मंत्री वर्तमान सपा विधायक नरेंद्र वर्मा के हैं।
विज्ञापन
टीम ने पंपों की मशीनों की पूरी जांच पड़ताल की, लेकिन उनके हाथ लगा कुछ भी नहीं। जिसके बाद टीम में शामिल अधिकारियों ने पंप संचालकों को क्लीन चिट दे दी। एसडीएम महमूदाबाद सत्येंद्र नाथ शुक्ल, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीपेंद्र यादव ने जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह, ऑयल कंपनी के अधिकारियों व इंजीनियरों की टीम के साथ पैंतेपुर मार्ग पर स्थित पूर्व मंत्री व सपा विधायक नरेंद्र वर्मा के पेट्रोल पंप छापेमारी की।
विज्ञापन
यहां पर अधिकारियों की टीम ने मशीनों से लीटर में तेल नाप कर देखा। जिसके बाद इंजीनियरों की टीम ने पंप मशीनों के कवर हटाकर पुर्जे चेक किए। दो घंटे तक जांच के बाद भी टीम को इस पंप पर किसी भी तरह की खामी नहीं मिली।
विज्ञापन
जिसके बाद टीम ने बिसवां मार्ग स्थित पूर्व मंत्री के दूसरे पेट्रोल पंप ओम सांई फीलिंग स्टेशन पर जांच की। यहां पर भी टीम ने करीब दो घंटे तक चेक किया। लीटर में तेल भी नापा। यहां भी टीम खाली हाथ ही रही।
इन दो पेट्रोल पंपों पर छापेमारी के बाद अधिकारियों की टीम ने कस्बे में स्थित संदना फीलिंग स्टेशन पर छापेमारी की। यहां पर टीम ने करीब ढाई घंटे तक पड़ताल की। यहां भी टीम के हाथ कुछ भी नहीं लगा। जिसके बाद अधिकारियों ने तीनों पेट्रोल पंप संचालकों को क्लीन चिट दे दी।