फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Former legislator's wife including four died

पूर्व विधायक की पत्नी सहित चार की मौत

Mon, 10 May 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Former legislator's wife including four died
सीतापुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सपा विधायक महेंद्र सिंह झीन बाबू की पत्नी का कोरोना से निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं उनका निधन हो गया। कोरोना से तीन और लोगों की जान चली गई। सोमवार को 129 नए मामले सामने आए हैं। मौतों का बढ़ता सिलसिला लोगों को डरा रहा है। अब एक्टिव केसों की संख्या 1397 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सेवता विधानसभा से कई बार विधायक रहे रेउसा के सुपौली निवासी सपा नेता महेंद्र सिंह झीन बाबू की पत्नी सुनीता सिंह (50) की पांच दिन पूर्व हालत बिगड़ गई थी। पारिवारिक जानकारों के मुताबिक, ऑक्सीजन लेवल कम होने पर आननफानन में उन्हें लखनऊ के बख्शी तालाब स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां कोई सुधार नहीं हो रहा था। ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनकी कोरोना की जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार लखनऊ स्थित बैकुंठ धाम पर कराया गया है। पूर्व विधायक की पत्नी के पिता पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक रहे भगवती सिंह की भी हाल ही में कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके बाद भाई राकेश सिंह की कोरोना से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक जानकारों का कहना है कि पहले पिता, फिर भाई को खोने के बाद वह काफी परेशान थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। जिले में बेकाबू कोरोना के संक्रमण के मामलों में सोमवार को कमी आई है। पूरे जिले में महज 129 नए लोग संक्रमित हुए हैं। मौतों की संख्या थमने के बजाए बढ़ रही है। परसेंडी विकासखंड की रिखौना निवासी पुष्पा देवी कोरोना से संक्रमित हो गई थी।
हालत अधिक खराब होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल के एल-टू में भर्ती कराया था। वहां पर सोमवार को इनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर दो लोगों की मौत की सूचना फीड की गई है। अब विभाग इन मौतों की जानकारी जुटा रहा है। यह लोग कहां पर भर्ती थे और कब से पॉजिटिव चल रहे थे। जिले में इसके साथ एक्टिव केस 1397 हो गए है। वहीं मौतों का आंकड़ा 134 पहुंच गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि पांच मरीज सीएचसी खैराबाद, 25 मरीज जिला अस्पताल के एल-टू में भर्ती है। 1165 मरीज होम क्वारंटीन है।
जिले में कोरोना मरीज जल्द स्वस्थ्य हो रहे हैं। पिछले एक माह में 4334 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए। इसलिए घबराए नहीं कोरोना का डटकर मुकाबला करें। मास्क लगाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके अपने आप को सुरक्षित बनाए रखें।

- डॉ. मधु गैराला, सीएमओ
मंडल स्तर पर संचालित है कंट्रोल रूम
अपर आयुक्त प्रशासन लखनऊ मंडल रण विजय यादव ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस की आपदा के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है। यह 24 घंटे कार्यरत है। मंडल स्तर पर स्थायी कंट्रोल रूम स्थापित है। कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 0522-2618614 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed