Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Food testing van tested 21 samples

फूड टेस्टिंग वैन ने परखे 21 नमूने

Wed, 09 Dec 2020 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Food testing van tested 21 samples
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से बुधवार को जिले में फूड टेस्टिंग वैन पहुंची। वैन ने शहर में तीन जगहों पर 21 नमूनों की तत्काल मौके पर जांच की। जिसमें सभी नमूने मानक के अनुसार मिले। प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि फूड टेस्टिंग वैन जिले में बुधवार को आई थी। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया। इस दौरान वैन पुलिस लाइन, ग्रीकगंज चौराहा व कैप्टन मनोज पांडेय चौक पर खड़ी रही।
विज्ञापन

यहां पर आकर लोगों ने खुद ही अपने खाद्य पदार्थ की तत्काल निशुल्क जांच कराई। इस दौरान 21 नमूनों की क्वालिटी परखी गई। जिसमें नमकीन के चार, बेसन के दो, बर्फी के छह, मिर्च पाउडर के दो, वेब कवाब, बेसन लड्डू, छेना, पनीर व खोया का एक-एक नमूना जांचा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएन वर्मा ने बताया सभी नमूने मानक के अनुसार मिले है। दो जनवरी को फिर से जनपद में वैन आएगी। इस दौरान वैन के पास कोई भी अपने खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता चेक कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed