फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Flood water entered the houses, people took shelter on the roofs

Sitapur News: घरों में घुसा बाढ़ का पानी, छतों पर ली शरण

Sun, 07 Sep 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 07 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Flood water entered the houses, people took shelter on the roofs
बाढ़ के पानी से ​घिरी झोपड़ी।
सीतापुर/लहरपुर। सरयू नदी के बाद अब शारदा नदी भी मुश्किलें बढ़ा रही है। शारदा नदी खतरे के निशान 135.49 मीटर से एक सेमी ऊपर बह रही हैै। खेतों और रास्तों के अलावा घरों के भीतर तक बाढ़ का पानी भर गया है। तखत व चारपाई पर दिन कट रहा है। जिनके घर पक्के हैं वे छतों पर शरण लिए हैं।
विज्ञापन


शारदा नदी की बाढ़ से प्रभावित 21 गांवों के लोगों की समस्याएं कम होती नजर नहीं आ रही हैं। बाढ़ के पानी से घिरे 43 गांवों के लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित है। जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। गिरिजापुरी के तीनों बैराजों से रविवार को 3.75 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन


लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार शारदा की बेकाबू लहरों ने 64 गांवों को चपेट में ले रखा है। भदफर, रमुवापुर, मंझरी कारिंदा, तेजवापुर, सुंदर मझरी, पासिन मझरी, डिंगरी समेत 21 गांवों के अंदर पानी अब भी भरा है। भदफर के अखिलेश ने बताया कि उनके घर के सामने पानी भरा है। कहीं आना-जाना कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजवापुर के पंकज, द्वारिका व रामस्वरूप ने बताया कि घर में पानी भरा होने से रहने व खाने की समस्या हो रही है। छत पर तो कोई तखत पर चूल्हा रखकर खाना बनाता है। तीन दिन से पानी भरा होने के चलते संक्रामक रोग फैलने का डर भी सता रहा है।

विक्रम, रामपाल, सोहन व शिवकुमार ने बताया कि फसलें जलमग्न हैं, इससे सड़ने का खतरा बढ़ गया है। फसल खराब होने पर भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि दूरदराज के कई गांवों से संपर्क टूट जाने से राहत सामग्री नहीं भेजी जा पा रही है।


प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर बुलाकर राहत किट वितरित बांटी जा रही है। रविवार को लहरपुर के नायब तहसीलदार अशोक कुमार यादव, दीनानाथ यादव, राजस्व निरीक्षक दिनेश पांडे, राजकुमार पांडेय, सत्यभान सिंह, रूपेश श्रीवास्तव ने बाढ़ चौकी अमर नगर, मीतमऊ खंडवा, तेजवापुर में राहत सामग्री व लंच पैकेट वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed