{"_id":"5f4d2bec8ebc3e3d1e002b39","slug":"flood-sitapur-news-lko537812097","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू की बाढ़ में समा गये तीन घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू की बाढ़ में समा गये तीन घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा/रामपुर मथुरा। जिले के गांजरी इलाके में कटान की गति धीमी पड़ने लगी है। इससे तबाही थमने की उम्मीद बाढ़ पीड़ितों में जगी है। हालांकि अभी कटान से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को रामपुर मथुरा इलाके में तीन घर सरयू नदी की धारा में कटकर समा गए। लगभग 30 बीघा खेती वाली जमीन भी कटान की भेंट चढ़ गई।
ब्लॉक रेउसा के गौड़ी बजहा, जटपुरवा व चौकीपुरवा के आसपास सरयू की कटान की जद में आकर लगभग 20 बीघा कृषि योग्य जमीन नदी में समा गई। परमेश्वरपुरवा और चौकीपुरवा के ग्रामीणों का कटान के डर से पलायन लगातार जारी है।
उधर, रामपुर मथुरा इलाके में बलेशरपुरवा मजरा कनरखी निवासी भगवान, सुभाष व रामजियावन के घर कटकर सोमवार को सरयू की धारा में समा गए हैं। अखरी, अंगरौरा व शुकुलपुरवा में कटान धीमा होने के कारण ग्रामीणों को कुछ राहत जरूर मिली है। इसके अलावा अंगरौरा, कनरखी व अखरी आदि गांवों के पास लगभग 10 बीघे जमीन बजी कटान की भेंट चढ़ गई है।