फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   flood in sitapur

85 गांवों में भरा बाढ़ का पानी

Tue, 11 Aug 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
flood in sitapur
flood in sitapur - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। उफनाई सरयू ने गांजरी इलाके में एक बार फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। रेउसा व रामपुर मथुरा के तलहटी में बसें लगभग 85 गांव भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यहां की 60 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित है।
विज्ञापन

घरों में बाढ़ का पानी भरने से लोग तटबंध पर शरण लेने के लिए गांवों से पलायन कर रहे हैं। उधर, बैराजों से मंगलवार को करीब पौने पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी पहुंचने पर गांजर के हालात किस कदर बिगड़ सकते हैं इस आशंका से ग्रामीण बुरी तरह सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक रेउसा में सरयू नदी की बेकाबू लहरें दायरे से बाहर क्या निकली हर तरफ तबाही मच गई। नदी से पांच किमी दूर तक चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। खेत, रास्ते, घर सब पानी से घिरे हुए हैं। क्षेत्र के लगभग 60 गांवों के 500 घरों में पानी भर गया है। बाढ़ से प्रभावित 50 हजार की आबादी जान बचाने की जद्दोजहद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ की भयावहता का आलम यह है कि प्रशासनिक मदद नाकाफी साबित हो रही है। इसलिए कोई नाव पर सवार होकर तो कोई पैदल ही गांव से पलायन कर रहा है। बाढ़ से 40 बीघा खेत कटान की भेंट चढ़ गए हैं, जबकि सैकड़ों बीघा फसलें डूब गई हैं।
वहीं, मंगलवार को बैराजों से फिर लगभग पौने पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ग्रामीणों के मुताबिक इससे हालात और खराब होंगे। उधर, रामपुर मथुरा इलाके में सरयू नदी का जलस्तर 80 सेमी. इजाफे के साथ 119.10 मीटर पर पहुंच गया।
पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बाढ़ का पानी शुकुलपुरवा के 11 मजरों, अंगरौरा के 3 मजरों, अटौरा के 2 मजरों, कलुवापुर, परमगोंडा व कनरखी समेत लगभग 25 गांवों में प्रवेश कर गया है। इन गांवों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। बाढ़ से लगभग 10 हजार की आबादी प्रभावित है। जान बचाने को लोग तटबंध की ओर पलायन कर रहे हैं।

तहसीलदार बिसवां राज कुमार गुप्ता ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। लंच पैकेट भी जरूरतमंदों को बांटे जा रहे हैं। सरकारी नावें भी लगाई गई हैं। बैराजों से छोड़े जाने वाले भारी तादात में पानी को देखते हुए अलर्ट जारी किया जा रहा है। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। हालात पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed