फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   flood in sitapur

सरयू किनारे के 60 मकानों पर मंडराया कटान का खतरा

Fri, 03 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
flood in sitapur
रेउसा (सीतापुर)। गांजर इलाके से होकर बहने वाली सरयू और शारदा नदी का जलस्तर घटने से कटान शुरू हो गया है। हालांकि कटान बेहद धीमी गति से हो रहा है। इसके बावजूद तटीय क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में करीब 30 बीघा जमीन सरयू में समा गई है। जटपुरवा और समयदीन पुरवा के 60 घरों पर कटान का खतरा मंडराने लगा है। इससे भयभीत लोगों ने गृहस्थी सुरक्षित करने की कवायद में जुट गए हैं।
विज्ञापन

सरयू व शारदा का जलस्तर इन दिनों घटा है। लिहाजा, ब्लॉक रेउसा में फौजदारपुरवा, दुर्गापुरवा, जटपुरवा व समयदीनपुरवा के आसपास कटान होने लगी है। जटपुरवा के युसुफ, छेद्दू, शमीम, जियाउद्दीन, शरीफ, नफीस, फारुख, टिल्लू, और समयदीन पुरवा के लालजी, मायाराम ने बताया कि पिछले तीन दिनों मे लगभग तीस बीघा जमीन सरयू निगल चुकी है।
विज्ञापन

कटान का खतरा अब बढ़ता जा रहा है। मुजीब के खेत के पास पहुंच चुकी लहरें ग्रामीणों को भयभीत कर रही हैं। गांव के लोगों की मानें तो कटान यदि इसी रफ्तार से होता रहा तो करीब 60 मकानों पर जल्द ही संकट पैदा हो सकता है। खतरे को देखते हुए ग्रामीण अपनी गृहस्थी को धीरे-धीरे सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने लगे हैं। हालांकि अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं, लेकिन हो रही कटान तटीय क्षेत्र के बाशिंदों को डरा रही है। उधर, प्रशासन भी हालात पर लगातार नजर रखे है। प्रधानों, लेखपालों और ग्रामीणों से अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बिसवां सुरेश कुमार ने बताया कि अभी बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं। नदियों के तटीय इलाकों में बराबर नजर रखी जा रही है। बाढ़ व कटान की रोकथाम में लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed