फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Flaws found in MDM shed under construction

Sitapur News: निर्माणाधीन एमडीएम शेड में मिली खामियां, सचिव पर होगी कार्रवाई

Fri, 06 Feb 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 06 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Flaws found in MDM shed under construction
सीतापुर। हरगांव की ग्राम पंचायत मुमताजपुर व फत्तेपुर मातिनपुर का बृहस्पतिवार को उपायुक्त श्रम रोजगार चंदन देव पांडेय ने निरीक्षण किया। निर्माणाधीन एमडीएम शेड में खामियां मिलने पर सचिव मसूद अहमद पर नाराजगी जताई। उन्होंने सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन


उपायुक्त श्रम रोजगार चंदन देव पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत मुमताजपुर व फत्तेपुर मातिनपुर का स्थलीय निरीक्षण एडीओ आईएसबी, एपीओ, सचिव व टीए संग किया है। मुमताजपुर में निर्माणाधीन मिड-डे मील शेड में खामियां मिलीं। सामग्री की गुणवत्ता खराब मिलने के साथ डिजाइन के विपरीत कार्य मिला है। यह शासकीय धन का दुरुपयोग है। सचिव से रिकवरी कराने के साथ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

बताया कि मुमताजपुर में ही माताजी मंदिर तालाब में मनरेगा मद से कार्य पर मस्टररोल निर्गत किया गया है। वहां आज एक भी लेबर मौजूद नहीं रहा। यह कार्य मानक विहीन हुआ है। इसमें कई अनियमितताएं मिली हैं। इस वजह से सचिव मसूद अहमद के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति की गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत फतेहपुर मातिनपुर में दो चकमार्गों के निर्माण में भी अनियमितता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed