{"_id":"613f969b8ebc3ea7563742eb","slug":"five-vicious-arrested-planning-theft-sitapur-news-lko595422385","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की योजना बनाते पांच शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की योजना बनाते पांच शातिर दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोतवाली मिश्रिख पुलिस ने सूचना मिलने पर दबिश देकर चोरी की योजना बना रहे पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चोरी की एक घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पांचों को जेल भेज दिया है।
मिश्रिख सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मिश्रिख पुलिस इलाके में चेकिंग कर रही थी, इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर चोरी की योजना बना रहे रेउसा के मधवापुर निवासी मिथलेश, तंबौर के औरी शाहपुर निवासी संजय उर्फ संजू, हरगांव के बेनीराजा दशरथपुर निवासी राजकुमार, तंबौर के रतनगंज निवासी मामून, तंबौर के बैरागीपुर निवासी मैकू को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में चोरों ने चोरी के फिराक में होने की बात कुबूली। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, नकदी, बर्तन, चोरी की घटना में इस्तेमाल बोलेरो आदि बरामद हुए है। चोरों की गिरफ्तारी पुलिस ने मिश्रिख के चंद्रावल, मड़रूवा गांव के बीच मोड़ के पास से दिखाई है।