{"_id":"6ae8d908cd89da9bb9043564","slug":"five-staff-members-including-a-doctor-were-found-absent-sitapur-news-c-102-1-slko1053-166912-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डॉक्टर समेत पांच कर्मचारी मिले गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डॉक्टर समेत पांच कर्मचारी मिले गैर हाजिर
Tue, 03 Nov 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुखरंजन समद्दर ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमलापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, दवा भंडार, अभिलेखों, साफ-सफाई और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक समेत पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
सीएमओ के निरीक्षण में चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि चंद्रा, आयुष चिकित्सक डॉ. नीरज लता, उपचारिका काजल गौतम व प्रिया गौतम व लैब टेक्नीशियन रोबिन कश्यप अनुपस्थित पाए गए। डॉ. नीरजलता की उपस्थिति पंजिका में पहले से हस्ताक्षर मिले, लेकिन वह मौके पर उपस्थित नहीं थीं। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का संबंधित दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने व अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करते हुए अधीक्षक के माध्यम से स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। (संवाद)