{"_id":"65f88eded53fc08c64095244","slug":"five-samples-filled-on-suspicion-of-adulteration-in-misrikh-sitapur-news-c-102-1-slko1053-111465-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मिश्रिख में मिलावट की आशंका पर भरे पांच नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मिश्रिख में मिलावट की आशंका पर भरे पांच नमूने
Tue, 19 Mar 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
मिश्रिख में छापेमारी के दौरान सैम्पल लेती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम।
सीतापुर। होली पर्व पर मिठाइयों में मिलावट रोकने के लिए एफएसडीए की ओर से पांच दिवसीय अभियान सोमवार से प्रारंभ हुआ। मिश्रिख व नैमिषारण्य में मिलावट की आशंका पर टीम ने पांच खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
अभिहित अधिकारी अभय कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी एसपी सिंह व नायब तहसीलदार अजय कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम के कस्बे में पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। कई व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद करके निकल गए। दो दिन बाद यहां पर मिश्रिख परिक्रमा मेला भी शुरू हो जाएगा। इसके चलते खानपान को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। टीम ने अटवा चौराहे से पनीर का एक, नहर चौराहे से बर्फी के दो, नैमिषारण्य में खोया का एक व अस्पताल चौराहे के पास पापड़ का एक नमूना लिया। इस दौरान एफएसओ विनय कुमार, अजय कुमार, प्रीति वर्मा व प्रदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।