फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five new corona patients found

कोरोना के पांच नए मरीज मिले

Sun, 12 Jul 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Five new corona patients found
सीतापुर। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पांच नए मरीजों के मिलने के साथ ही जिले में कोरोना के 102 मरीज हो गए है। बिसवां में संक्रमित मिले मंत्री के भाई के संपर्क में आने से एक किशोरी, परसेंडी ब्लॉक क्षेत्र में पॉजिटिव महिला की बहू व एक व्यक्ति सहित पांच कोरोना संक्रमित मिले है। शहर के विजय लक्ष्मीनगर में कोरोना संक्रमित मिले दवा व्यापारी और उनकी पत्नी के बाद रविवार को परिवार का एक भाई भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोरोना से एक की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन

बिसवां के पत्थर शिवाला परिसर में पत्नी और बेटी के साथ रह रहे सूबे के ग्रामोद्योग मंत्री के भाई तीन दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट में बिसवां के गांव खंभापुरवा निवासी एक किशोरी (16), मंगरहिया गांव का व्यक्ति (43) कोरोना संक्रमित पाए गए है। इसके अलावा परसेंडी ब्लॉक के गांव लालपुर निवासी एक महिला कई दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए 30 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा था, जिसमें अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि महिला की बहू (22) कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद रात में ही मरीजों को एल-1 अस्पताल खैराबाद में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला विजय लक्ष्मीनगर निवासी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दो दिन पूर्व पत्नी समेत कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिला अस्पताल की टूनेट मशीन की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती को लखनऊ राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को उनके परिवार के ही भाई को सांस लेने में दिक्कत हुई। वह फौरन जिला अस्पताल पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके बाद कोरोना सैंपल लेकर टूनेट मशीन से जांच की गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि जांच में दवा व्यापारी के भाई कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दूसरी बार किट से जांच की गई, उसमें भी संक्रमित मिले। सूचना सीएमओ को दी गई है। उन्हें कोविड एल-1 या फिर लखनऊ भेजकर भर्ती कराने की तैयारी चल रही है।
राहत की बात है कि अब तक 63 मरीज कोरोना से मुक्त हो चुके है। मछरेहटा ब्लॉक के घाघपुर के प्रधान पति की कोरोना से मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों की संख्या अब 38 हो गई है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि बिसवां में पॉजिटिव मिले दोनों मरीज मंत्री के संक्रमित भाई के संपर्क में आने से कोरोना की चपेट में आए हैं। परसेंडी की महिला की सास पूर्व में संक्रमित पाई जा चुकी है। उनके संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है। मरीजों को एल-1 में भर्ती करा दिया गया है।

परसेंडी के लालपुर में संक्रमित मिली महिला के परिवार के तीन अन्य सदस्यों की रिपोर्ट नहीं आई है। तीनों रिपोर्ट अभी लखनऊ में प्रतीक्षारत हैं। परसेंडी सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील शुक्ला ने बताया कि तीनों सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसमें पॉजिटिव महिला के रिश्तेदार और परिवार के लोगों का सैंपल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed