{"_id":"63f518f50def8f84770a00f2","slug":"five-munnabhai-caught-before-the-start-of-the-exam-sitapur-news-c-13-1-97584-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: परीक्षा शुरू होने से पहले पकड़े गए पांच मुन्नाभाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: परीक्षा शुरू होने से पहले पकड़े गए पांच मुन्नाभाई
Wed, 22 Feb 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा में मंगलवार को सुबह की पाली में एक ही परीक्षा केंद्र पर पांच मुन्नाभाई धरे गए। ये सभी दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देने आए थे। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्र के गेट पर प्रवेश करते समय हुई चेकिंग के दौरान फोटो का मिलान न होने पर इनको पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को इनके खिलाफ तहरीर दी है।
सुबह की पाली में हाई स्कूल गणित विषय की परीक्षा थी। सदर तहसील के उदयपुर इंटर कॉलेज में न्यू जीनियर्स स्कूल ढोलईकलां के छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुबह करीब 7.30 बजे से परीक्षार्थियों का स्कूल के अंदर प्रवेश कराया जा रहा था। पुलिस व स्कूल के शिक्षक उनकी तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान जब पांच छात्रों का सूची से फोटो का मिलान किया गया तो वह भिन्न मिली।
कुछ देर के लिए इन्हें एक किनारे खड़ा कर दिया गया। जब सभी परीक्षार्थी अंदर प्रवेश कर गए तो इनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में इन्होंने असली परीक्षार्थियों का नाम बताया लेकिन फोटो की मिलान में संदिग्ध दिख रहे थे। पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो सभी ने अपना जुर्म कबूला। बताया कि वे दूसरे विद्यार्थी की जगह पर फोटो लगाकर परीक्षा देने आए थे।
विज्ञापन
उसके बाद केंद्र व्यवस्थापक ने इनको पुलिस को हवाले कर दिया है। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही सभी पकड़ लिए गए थे। पूछताछ चल रही है। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से इमलिया सुल्तानपुर थाने में तहरीर दी गई है।
कठिन सवालों ने छात्रों को किया परेशान
हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा में पूछे गए कठिन प्रश्नों से छात्र काफी परेशान रहे। इनको हल करने में विद्यार्थियों के माथे पर बल पड़ गए। आकाश ने बताया कि बहुत कठिन प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा अच्छी नहीं गई। दीपेंद्र पाल ने बताया कि काफी देर तक कई सवालों को समझने का प्रयास किया। फिर भी कई प्रश्न बिना हल किए ही छोड़ दिए। अंशिका ने बताया कि पूछे गए प्रश्नों का स्तर काफी ऊंचा था। इस वजह से हल करने में कठिनाई हुई।
रात में स्ट्रांग रूम की देखी गई सुरक्षा
जिले में 152 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार रात परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। इनमें ही डबल लॉक में प्रश्न पत्र रखे गए हैं। डीआईओएस ऑफिस में बने कंट्रोल रूम के तीन कंप्यूटर ऑपरेटरों ने रात में सभी स्कूलों के स्ट्रांग रूम की हकीकत देखी। परिसर का जायजा लिया।