फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five houses, Saryu

सरयू की कटान में समाए पांच आशियाने

Thu, 27 Aug 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Five houses, Saryu
रेउसा/रामपुर मथुरा (सीतापुर)। जिले के गांजरी इलाके में बाढ़ का पानी घटने के बाद से कटान लगातार जारी है। रेउसा क्षेत्र में तीन, रामपुर मथुरा इलाके में दो घर सरयू की कटान में समा गए। अब सरयू के किनारे बसे गांवों के 14 मकान लहरों के निशाने पर हैं। कटान से भयभीत लोग गृहस्थी समेटकर सुरक्षित ठिकाने की ओर पलायन कर रहे हैं। लगभग 35 बीघा खेती भी कटान की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

रेउसा इलाके में गुरुवार को सरयू नदी के जलस्तर में मामूली बढ़ोत्तरी देख ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गई हैं। ब्लॉक रेउसा के परमेश्वरपुरवा गांव का कटान करती सरयू की लहरें लगातार कहर बरपा रही हैं। गुरुवार को गांव के रामगोपाल व परमेश्वर का घर कटान की जद में आकर सरयू में समाहित हो गया। इस गांव के गयादीन, सूका देवी, लालाराम, धनीराम, रामनरेश, शंभू, दिनेश, निर्मल के घर कटान के मुहाने पर आ गए हैं। चौकीपुरवा के पेशकार का मकान भी सरयू में समा गया है।
विज्ञापन

इस गांव के बुधराम, विश्राम, पैकरमा, पलटू व केशव के घरों पर कटान की तलवार लटकने लगी है। इसके अलावा लगभग 30 बीघा खेती भी फसल समेत कटान की भेंट चढ़ गई। कटान से बेहाल लोगों की धड़कनें गुरुवार को सरयू नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि देख तेज हो गई हैं। उधर, रामपुर मथुरा इलाके में अंगरौरा गांव लहरों के निशाने पर है। गुरुवार को अंगरौरा के राममिलन और राकेश का घर कटकर सरयू में समा गया। वहां लगा एक हैंडपंप कटान के मुहाने पर है। अखरी के छोटकन्नू, राजेश, गुड्डू, रमेश राजू आदि के खेतों का कटान पानी का तेज बहाव कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुरुस्त कराएं स्टड : नोडल अधिकारी
तंबौर (सीतापुर)। जिले की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने गुरुवार को दोपहर बाढ़ क्षेत्र प्रभावित काशीपुर का दौरा किया। उन्होंने काशीपुर में शारदा नदी के किनारे से जलस्तर का जायजा लिया। फिर सिंचाई विभाग द्वारा कटान से बचाव के लिए कराए गए कार्यों की जानकारी ली। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि सिंचाई विभाग द्वारा बनवाए गए कई स्टड व परक्यू पाइन नदी ने काट लिया है। जिससे गांव के मकानों पर कटान का खतरा है।

इस पर नोडल अधिकारी ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन बीके सिंह से पानी घटते ही स्टड दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। कुछ ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि की किस्तें न आने की शिकायत की। इस मौके पर एसडीएम बिसवां सुरेश कुमार, प्रधान बैरागीपुर, शिवबरन शुक्ला, प्रधान मल्लापुर ज्ञानी प्रसाद आदि मौजूद रहे। वहीं, रामपुर मथुरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पीड़ितों की मदद में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लेखपाल रविन्द्र वर्मा को जिले की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed