{"_id":"6963c87ffd75410ccc01754c","slug":"five-houses-caught-fire-due-to-sparks-of-ash-sitapur-news-c-102-1-slko1055-148063-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: राख की चिंगारी से पांच घरों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: राख की चिंगारी से पांच घरों में लगी आग
Sun, 11 Jan 2026 09:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 11 Jan 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा के करसा गांव में रविवार को अलाव की राख से निकली चिंगारी की चपेट में आकर पांच घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांव निवासी राम प्रसाद की झोपड़ी पास अलाव की राख पड़ी हुई थी। उसके अंदर चिंगारी भड़क रही थी। अचानक चिंगारी की चपेट में आकर झोपड़ी जलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पास स्थित राम प्रसाद, राजेश, राजकुमार, गुड्डू, गनेश आदि की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
लपटों की चपेट में आकर बाइक, एक लाख की नगदी, राशन आदि गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे लेखपाल अमर मौर्य ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है।