फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five farmers in the district received cheap loans, their faces brightened.

Sitapur News: जिले के पांच किसानों को मिला सस्ता ऋण, खिले चेहरे

Thu, 24 Sep 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Five farmers in the district received cheap loans, their faces brightened.
सीतापुर। जिला सहकारी बैंक मुख्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसके तहत जिले के 5 किसानों को मौके पर ही 6 प्रतिशत ब्याज पर ऋण और केसीसी के चेक वितरित किए गए। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुधवार सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग लखनऊ से किया गया।
विज्ञापन

सजीव प्रसारण के लिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के सभापति विष्णु कुमार मौर्य विशिष्ट अतिथि कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, नगर विकास राज्य मंत्री राकेश कुमार राठौर गुरु, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, जिला सहकारी फेडरेशन सभापति रोहित सिंह चौहान और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी मौजूद रहीं। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत उ.प्र. राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक द्वारा पात्र कृषकों को मात्र 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा, ताकि किसान समृद्धि की ओर बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed