फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five died including the doctor of the district hospital

जिला अस्पताल के डॉक्टर समेत पांच की मौत

Wed, 05 May 2021 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Five died including the doctor of the district hospital
सीतापुर। कोरोना के जारी कहर के बीच मंगलवार को जिले में नए मामलों में काफी कमी आई है। पिछले काफी समय से कोरोना मरीजों का आंकड़ा सौ से दो सौ के बीच आ रहा था। मंगलवार को 62 नए मरीज मिले हैं। कोरोना से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, जो चिंताजनक है। कोरोना से लगातार हो रही मौतें लोगों को डरा रही हैं। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत पांच लोगों की कोरोना से मौत हो गई। डॉक्टर का लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा था। अब एक्टिव केसों की संख्या 1621 पहुंची गई है।
विज्ञापन

कोरोना से जिले में मौतों का आंकड़ा रोजाना बढ़ता ही जा रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एके टंडन मरीजों की सेवा करते हुए पॉजिटिव हो गए थे। इस पर इन्हें जिला अस्पताल के ही कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां पर कुछ फायदा हुआ। इसके बाद होम क्वारंटीन कर दिया गया था। होम क्वारंटीन के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि पहले सुधार के बाद लगातार हालत खराब होती जा रही थी। इस पर पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को पीजीआई में ही डॉ. टंडन की मौत हो गई है। हुसैनगंज निवासी अनिल जायसवाल पॉजिटिव हो गए थे। हिन्द अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर मंगलवार को तीन मौतों की सूचना फीड की गई है। अब जिम्मेदार अफसर इन मौतों की जानकारी जुटा रहे है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि मरीज इलाज पाकर स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed