{"_id":"5f32c7988ebc3e3cec6c340a","slug":"firing-sitapur-news-lko5347322194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पीछे करने को लेकर पांच राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पीछे करने को लेकर पांच राउंड फायरिंग
विज्ञापन
सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में दबंगों ने तोड़ी कार।
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में गाड़ी निकालने को लेकर प्रधान व उसके विरोधी गुट के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट की नौबत आ गई। इस बीच दबंग प्रधान के कई साथी असलहों से लैस होकर आ धमके और चार से पांच राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। साथ ही दूसरे पक्ष की कार को भी तोड़ कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना से लोगों में भगदड़ मच गई। दूसरे पक्ष ने किसी तरह भागकर जान बचाई। प्रधान द्वारा फायरिंग की खबर से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। मौके से प्रधान व उसके साथी भाग निकले, लेकिन उसके भाई ने खुद के गोली लगने की शिकायत की है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है।
हरगांव थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी कमलेश मौर्य मौजूदा प्रधान हैं। प्रधान की गांव के ही पुष्पेंद्र सिंह से पुरानी रंजिश है। दोनों पक्षों में कई बार टकराव हो चुका है। सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को पुष्पेंद्र सिंह अपनी कार लेकर घर से निकल रहे थे। सामने से प्रधान भी अपनी कार से आ गया। दोनों पक्षों की कारें आमने-सामने थीं। रास्ता पतला होने के कारण वाहन निकल नहीं सके। इसी बात को लेकर आज फिर दोनों में टकराव हो गया। कोई भी पक्ष अपनी गाड़ी बैक करने को तैयार नहीं था। तकरार होने पर दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। दोनों पक्षों के लोग एकत्र होने लगे। इसी बीच प्रधान पक्ष से कई लोग असलहों से लैस होकर वहां आ धमके और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं इस दौरान प्रधान पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। करीब 4 से 5 राउंड गोलियां चली। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। दूसरे लोग भी घर के दरवाजे बंद कर अंदर दुबक गए। गांव में सन्नाटा पसर गया। प्रधान पक्ष ने पुष्पेंद्र की कार को भी तोड़ कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद हरगांव थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। बाद में सीओ सदर महेंद्र सिंह भी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। इस दौरान प्रधान व उसके कुछ साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने पुष्पेंद्र की क्षतिग्रस्त कार थाने पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक मौजूदा प्रधान बेहद शातिर है। उस पर आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है।
मामले में पुष्पेंद्र की ओर से प्रधान कमलेश, राजेंद्र, अंशू, रमेश चंद्र आदि के खिलाफ तहरीर दी है। जबकि प्रधान पक्ष की ओर से उसके भाई रमेश ने पुष्पेंद्र, भूपेंद्र, सूरज व नीलू के खिलाफ तहरीर दी है। उसने यह भी कहा कि पुष्पेंद्र की ओर से की गई फायरिंग से उसे गोली लगी है। पुलिस ने उसको मेडिकल के लिए भेजा है। एसओ कुलदीप तिवारी का कहना है कि इस मामले में दोनों ओर से तहरीर आई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रधान के भाई ने गोली लगने की शिकायत की है। उसकी भी जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।