{"_id":"0cb5b6d2c968dc29fe30a1dfe7f837d0","slug":"firing-on-youth-came-for-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने आए युवक पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने आए युवक पर की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहां मौजूद पीएसी के जवानों ने एक हमलावर को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से एक खोखा कारतूस भी बरामद किया। बताते हैं कि हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले का निवासी धीरेंद्र सिंह द्वितीय पीएसी में आरक्षी है। उसने बताया कि उसका भाई बीएम सिंह लेखपाल की परीक्षा देने यहां आया था। वह सरकारी आवास पर रुका था। रविवार शाम करीब छह बजे वह किसी काम से बड़ा डाकघर चौराहे पर आया था।
विज्ञापन
यहां किसी बात को लेकर लालकुर्ती के कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। बताते हैं कि बात बढ़ने पर लालकुर्ती के युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी, जब वह भागा तो उस पर कई राउंड फायर कर दिया। हालांकि हमले में वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
इसके बाद वहां मौजूद पीएसी जवानों ने दौड़ाकर एक हमलावर को पकड़ लिया। खबर पाकर कोतवाली पुलिस के साथ ही पीएसी के अधिकारी भी पहुंच गए। जिसके बाद पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम लालकुर्ती निवासी अरमान है।
मौके से एक कारतूस खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामदगी की भी बात कह रही है। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने बताया कि मौके से भाग निकले आरोपियों की तलाश की जाएगी। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।