{"_id":"5d27770b8ebc3e6c914aa8f2","slug":"firing-on-young-man-near-police-checkpoint-sitapur-news-lko470151531","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन चौक पुलिस चौकी पास युवक पर फायरिंग, बालबाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन चौक पुलिस चौकी पास युवक पर फायरिंग, बालबाल बचा
विज्ञापन
सीतापुर। शहर से सटी हाइवे की नवीन चौक पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर गुरुवार देर शाम कुछ हमलावरों ने एक युवक पर गोली चला दी। संयोग से युवक हमले में बाल-बाल बच गया। फायरिंग के बाद पुलिस मौके पर पहुंची मगर हमलावरों का कुछ पता नहीं चल सका है।
रामकोट में हाइवे स्थित नवीन चौक पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर मार्बल विक्रेता के पड़ोस में कुछ हमलावरों ने गुरुवार देर शाम फायरिंग कर दी। बताते हैं कि ये फायरिंग अभिषेक नामक युवक पर की गई थी।
हालांकि फायरिंग से अभिषेक बच गया। फायरिंग करने के बाद हमलावर भाग निकले। सरेशाम गोली चलने से चौराहे पर हड़कंप मच गया।
घटना को लेकर एसओ उमाकांत दीपक का कहना है कि नवीन चौक पर फायरिंग हुई है। अभिषेक मिश्र पर फायर किया गया है, लेकिन गोली किसने चलाई, इसकी तस्दीक की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।