Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fire station will be built in Khairaha with 10 million

खैराहा में 10 करोड़ से बनेगा फायर स्टेशन

Sat, 23 Jan 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fire station will be built in Khairaha with 10 million
रेउसा के ग्राम खरौहा में बन रहे फायर स्टेशन का निरीक्षण करते सेवता विधायक ज्ञान तिवारी । - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। अब गांजरी इलाके में आग लगने पर फौरी तौर पर काबू पाया जा सकेगा। अभी तक बिसवां व महमूदाबाद से दमकल वाहन आने के कारण काफी देर हो जाती थी। अब ग्राम खैराहा में 10 करोड़ रुपये की लागत से फायर स्टेशन बनाया जाएगा। एक मंजिला भवन में आवास सहित अन्य सुविधाएं होंगी। शनिवार को विधायक ने जमीन का निरीक्षण करके अफसरों से निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र में एक भी फायर स्टेशन न होने से यहां के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पिछड़ी व बाढ़ प्रभावित विधानसभा सेवता होने के कारण यहां अधिकतर आवास कच्चे बने हुए हैं। प्रति वर्ष आगजनी से धन व जनहानि होती है। आग लगने पर महमूदाबाद व बिसवां से फायर स्टेशन जब तक वाहन आते थे, तब तक सब कुछ जल जाता था। विधायक ज्ञान तिवारी ने इसके लिए प्रयास किया। अब क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना कराई जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने इस फायर स्टेशन को मंजूरी देते हुए बजट रिलीज कर दिया है। कार्य शुरू होने के पहले विधायक ज्ञान तिवारी ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस स्थान पर अतिक्रमण व अन्य समस्याओं को लेकर उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की। अत्याधुनिक फायर स्टेशन बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को मिली है। दस करोड़ रुपये की लागत से फायर स्टेशन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से बचाव के होंगे पुख्ता इंतजाम
एक मंजिला इमारत में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें प्रशासनिक भवन, बैरक, स्वीपर रूम, चौकीदार कक्ष भी होगा। कर्मचारियों के लिए आवास की भी सुविधा यहां उपलब्ध रहेगी। एक ही इमारत में यह सभी सुविधाएं होंगी।

इसके अलावा परिसर में दमकल वाहन खड़ा करने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। पानी भरने के लिए नलकूप की बोरिंग भी कराई जाएगी। विधायक ने बताया फायर स्टेशन में आग से बचाव के व्यापक इंतजाम होंगे। आग बुझाने के हाईटेक यंत्र होने से किसी भी हादसे से निपटा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed