{"_id":"5d11278a8ebc3e2b022c3059","slug":"fire-on-rural-people-sitapur-news-lko467096448","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी रंजिश में ग्रामीण को मारी गोली, चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी रंजिश में ग्रामीण को मारी गोली, चार नामजद
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। जमीन की रंजिश के चलते सोमवार की सुबह कुछ दबंगों ने शौच गए ग्रामीण को गोली मार दी। गोली लगने से ग्रामीण जख्मी हो गया। उसको सीएचसी परसेंडी से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
तालगांव कोतवाली क्षेत्र के मिरकिल्लीपुर गांव निवासी रामसनेही ने बताया कि उसका गांव के ही अखिलेश, बबलू आदि से जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह वह शौच के लिए निकला था। आरोप है कि तभी रंजिश के चलते अखिलेश, बबलू आदि चार लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिससे वह जख्मी हो गया।
उसे सीएचसी परसेंडी ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में सीओ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर रामसनेही को गोली मारी गई है। चार लोगों को रामसनेही के पुत्र मनजीत ने नामजद किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।