फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fire in Nari Power House

नेरी पावर हाउस में आग, 600 गांवों की बिजली गुल

Sun, 20 Aug 2017 11:47 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fire in Nari Power House
आग - फोटो : symbolic

नेरी पावर हाउस के कैमहरा फीडर में लगी आग से 600 गांवों की बिजली गुल हो गई। बेकाबू लपटों ने पूरे पावर हाउस को चपेट में ले लिया। इससे कई उपकरण जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंचे दमकल दस्ते ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।

विज्ञापन


इससे करीब आठ लाख आबादी प्रभावित हुई। पावर कॉर्पोरेशन के अफसर व कर्मी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करने में जुटे हैं। अफसरों के मुताबिक पांच दिनों तक आपूर्ति व्यवस्था को पटरी पर लाने में कम से कम पांच दिन लगेंगे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
नेरी पावर हाउस में कैमहरा, पिसावां, मैगलगंज, बरगवां, बड़ागांव गुजिया व नादन फीडर हैं। इनसे लगभग 750 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बताते हैं कि कैमहरा फीडर का ट्रिपलिंग सिस्टम कई दिनों से खराब है। मेन ट्रिपलिंग सिस्टम भी काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए रविवार को मेन ट्रिपलिंग सिस्टम को अलग कर लाइन डायरेक्ट जोड़ दी गई। इसके कुछ देर बाद ही सुबह करीब 11 बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। कोई कुछ समझ पता तभी लपटें बेकाबू हो गईं। देखते ही देखते आग ने पूरे पावर हाउस को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के समय पावर हाउस में मौजूद कर्मियों ने वहां से बाहर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आगजनी में कैमहरा व पिसावां की ट्रॉली व अन्य फीडरों की वायरिंग जलकर राख हो गई।

कई उपकरण फुंकने से नेरी पावर हाउस के दायरे में आने वाले करीब 600 गांवों की बिजली गुल हो गई है। आपूर्ति ठप होने से इन गांवों में रहने वाली लगभग आठ लाख आबादी प्रभावित होगी। अधिशासी अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे के कारणों व नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

 

एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया क‌ि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। आग से करीब 600 गांवों की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। पांच दिनों में आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed