{"_id":"6071edad8ebc3ed82e4a3c98","slug":"fire-burnt-58-bighas-of-wheat-and-five-shelters-sitapur-news-lko573621089","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 58 बीघा गेहूं और पांच आशियाने जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 58 बीघा गेहूं और पांच आशियाने जलकर खाक
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में शनिवार को सदरपुर, रामपुर मथुरा, मानपुर इलाके में अलग-अलग स्थानों पर हुई अग्निकांड की घटनाओं में 58 बीघा गेहूं और पांच घर जलकर खाक हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है। अग्निकांड की दोनों घटनाओं में लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जहांगीराबाद संवाद के अनुसार, सदरपुर इलाके के देबियापुर गांव के बाहर शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते खेत में आग लग गई, इससे कुछ ही देर में गेहूं की फसल जलने लगी। आग ने खेतों के किनारे लगे यूके लिप्टिस के पेड़ो को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के गांवों के लोग और खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच।
कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 35 बीघा गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई। सूचना पाकर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। सूचना पाकर राजस्व निरीक्षक कृष्णकांत मिश्र मौके पर पहुंचे। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि आग लगने से देबियापुर गांव के जगन्नाथ का 3 बीघा, किशोरीलाल का 9 बीघा, रामपाल, गुरुप्रसाद, शिवकुमार का 4-4 बीघा, निर्मला देवी, शंकर, विश्वनाथ का 6 बीघा, मजीद ढाई बीघा गेेेंहू जला है। इसकी रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद किसानों को नुकसान की अनुमन्य सहायता राशि मिलेगी। वहीं, मानपुर संवाद के अनुुसार, इलाके में दुदियापुर गांव में शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग की बेेकाबू लपटों ने गांव के सुरेश, ब्रजमोहन, मनोरथ, बुद्धा, रामू के घरों को आगोश में ले लिया।
जब तक ग्रामीण काबू पाते, तब तक सभी घरों की गृहस्थी, कपड़ा, बर्तन, खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था। आग की चपेट में आकर एक सूकर की भी मौत हो गई है। पीड़ितों का कहना है कि आग लगने से करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल निर्मल कुमार ने नुकसान का आंकलन किया है।
लेखपाल का कहना है कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जा रही है। पीड़ितों की मदद के लिए कोटेदार से कहा गया है। रामपुर मथुरा संवाद के अनुसार, थाना क्षेत्र में केवड़ा में शनिवार को सुरेश के खेत में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। चल रही तेज हवा से आग की बेकाबू लपटों में इलाके के ढपालीपुरवा के निवासी सुरेश का 12 बीघा, कुनऊ का 3 बीघा, तुलसी पुरवा निवासी गोकुल का 2 बीघा गेहूं का खेत जलकर खाक हो गया।
वहीं, लहरपुर संवाद के अनुसार, इलाके के मोहल्ला मिश्रपुर के बाहर गेंहू के खेत में बिजली लाइन का तार टूटकर गिा गया, जिससे आग लग गई। इससे रहमत और रामबक्स की गेंहू की 6 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। बताया कि सूचना देने के लिए दमकल विभाग से संपर्क किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है।