फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fire broke out while cooking

Sitapur News: खाना बनाते समय लगी आग, दंपती समेत चार झुलसे

Mon, 05 Aug 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 05 Aug 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out while cooking
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में खाना बनाते समय गैस चूल्हे में आग लग जाने से शनिवार रात दंपती समेत चार लोग झुलस गए। दंपती की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

दहेलिया श्रीरंग निवासी निवासी मंजू (32) गैस चूल्हे पर खाना पका रही थी। जैसे ही उसने दूसरे बरनल में माचिस लगाई तो तेज लौ की चपेट में आकर वह जलने लगी। पत्नी को बचाने में पति राम प्रकाश (35) भी झुलस गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर दंपती के चाचा छोटे (52) और चाची रामदेवी (48) भी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने में वह भी झुलस गए। गनीमत रही कि सिलिंडर फटा नहीं, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि दंपती को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अन्य दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो बरनल से हुआ था रिसाव
अचानक आग लगने का कारण बरनल का रिसाव होना बताया जा रहा है। इसलिए आग सिलिंडर तक आसानी से नहीं पहुंच सकीं। सिलिंडर फटने से बच गया। अगर सिलिंडर फटता तो हादसा बड़ा हो सकता था। लखनऊ रेफर की गई महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed