{"_id":"68fd10e95fe4e734e905c680","slug":"fire-broke-out-while-cooking-in-babhanwa-household-goods-burnt-sitapur-news-c-102-1-slko1037-142903-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बभनवा में खाना बनाते समय लगी आग, गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बभनवा में खाना बनाते समय लगी आग, गृहस्थी जली
Sat, 25 Oct 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
रेउसा। बभनवा गांव निवासी राम मनोहर के घर में शुक्रवार को खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। घर में रखा गृहस्थी का सामान व 17 हजार रुपये नकदी जल गई। राम मनोहर ने बताया कि आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। उनके परिजन बड़ी मुश्किल से घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचा पाए।
ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक घर का अधिकांश सामान जल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। स्थानीयों के अनुसार यदि समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती तो नुकसान काफी कम होता। तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है।