{"_id":"67d5c73bdc93183c680bb0fe","slug":"fire-broke-out-while-cooking-food-household-goods-of-three-houses-burnt-down-sitapur-news-c-102-1-slko1055-128555-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खाना बनाते समय लगी आग, तीन घरों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खाना बनाते समय लगी आग, तीन घरों की गृहस्थी जली
Sun, 16 Mar 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। बहिया बहरामपुर गांव में खाना बनाते समय घर में आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर दो अन्य घरों की गृहस्थी जल गई। गांव निवासी उमादत्त के घर में खाना बनाते समय घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया फिर दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। इस दौरान सज्जन, शिवम के घर का घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया और उमादत्त के घर में रखी दो लाख रुपए की नकदी भी जल गई।
उन्होंने खेत बेचकर इकट्ठा की थी। गृहस्वामी ने बताया कि आग लगने की सूचना तहसील प्रशासन को भी दी गई थी। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल विचित्र वर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजी जा रही है।