फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fire broke out due to gas leak, couple including three scorched

गैस रिसाव से भड़की आग, दंपती समेत तीन झुलसे

Tue, 01 Jun 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to gas leak, couple including three scorched
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गैैस रिसाव से लगी आग की चपेट में आकर दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। तीनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आग लगने से नकदी और घर में रखे जेवरात भी जलकर खाक हो गए हैं। दमकल ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन

बिसवां के मोहल्ला ब्राम्ह्णी टोला निवासी कौशलेंद्र मिश्रा के घर पर रामायण बैठी थी। उनकी पत्नी रेखा मिश्रा (45), बहन रेनू मिश्र एक साथ खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। जैसे ही गैस जलाई सिलेंडर लीकेज होने की वजह से आग लग गई। लपटें उठती देख परिवार के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। चश्मदीदों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि गैैस सिलेंडर करीब एक घंटे तक जलता रहा। आग की चपेट में आने से अरुण मिश्रा, उनकी पत्नी रेनू और और रेखा गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में तीनों को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। आग लगने से 20 हजार की नकदी, जेवर और गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। परिवारीजनों के मुताबिक अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। कोटेदार विशाल रस्तोगी ने पीड़ित परिवार के घर राशन पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed