फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   FIR will be against 12 vehicle owners

Sitapur News: 12 वाहन स्वामियों के खिलाफ होगी एफआईआर

Tue, 02 May 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 02 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
FIR will be against 12 vehicle owners
सीतापुर। निकाय चुनाव के लिए अधिग्रहण आदेश के बाद भी निर्धारित समय में वाहन मुहैया नहीं कराने पर 12 वाहन स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर परिवहन विभाग इस कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण ने बताया कि सीतापुर में चार मई को मतदान होना है। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने व अन्य कार्यों के लिए कुल 2035 वाहनों की जरूरत है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह की ओर से 423 निजी मिनी बस, 188 निजी बस, 195 स्कूली हल्के वाहन, 429 निजी हल्के वाहनों के अतिरिक्त 800 निजी बोलेरो के स्वामियों को अधिग्रहण आदेश जारी किया गया था। हल्के वाहनों को 28 अप्रैल को शहर के आरएमपी ग्राउंड (ग्रास फॉर्म) में पहुचाना था। निर्वाचन कार्य के प्रति वाहन स्वामियों की उदासीनता के चलते कई वाहन उपलब्ध नहीं हुए।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि लापरवाह 12 बोलेरो वाहन स्वामियों को चिह्नित किया गया है। इनके विरुद्घ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्ग संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इनमें महोली के तीन, लहरपुर के चार, मिश्रिख के दो, शहर कोतवाली, बिसवां व सिधौली के एक-एक वाहन स्वामी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed