{"_id":"585031ba4f1c1b676f64a8b4","slug":"fir-against-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान व सचिव पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान व सचिव पर केस
Amarujala Bureau
Updated Tue, 13 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम अमृत त्रिपाठी ने मंगलवार को परसेंडी, लहरपुर व सकरन विकास खंडों का भ्रमण किया और वहां पर वजन दिवस कार्यक्रम व बूथों का निरीक्षण कर जायजा लिया। मुआयने में उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
उनके द्वारा मौके पर शिकायतों के निस्तारण के अफसरों को निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर लापरवाह ग्राम प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी पर केस करने के निर्देश दिए। वहीं कोटेदार, सीडीपीओ व सफाई कर्मी को निलंबित करने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कस्बा सकरन के नेहरू जूनियर हाईस्कूल में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम पंचायत सकरन में मिट्टी पटान का व खड़ंजे के निर्माण के बगैर पैसा निकालने का मामला सही मिला।
विज्ञापन
इस पर ग्राम प्रधान संतोषी देवी व ग्राम पंचायत अधिकारी अर्पित गुप्ता पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। वहीं पोषाहार न वितरण करवाने की शिकायत पर सीडीपीओ निशा वर्मा को निलंबित करने का आदेश डीपीओ रंजना सिन्हा को दिया।
यही नहीं उन्होंने सकरन की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को निरस्त कर कोटेदार बलवंत कुमार वर्मा पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलाव जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत दुगाना के बूथ निरीक्षण में गंदगी पाए जाने पर वहां तैनात सफाई कर्मी राम कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जांच में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम के न आने व बैंकों में कैश की किल्लत के बारे में भी डीएम से शिकायत की। जिस पर डीएम ने कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान डीडीओ राजेश कुमार त्रिपाठी, डीसी मनरेगा दयाराम सहित जिला स्तरीय अफसर मौजूद थे।