फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Finance company employee dies in road accident

Sitapur News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

Tue, 17 Dec 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 17 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Finance company employee dies in road accident
सदरपुर। थाना क्षेत्र सदरपुर में सोमवार सुबह लखीमपुर निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


लखीमपुर जनपद के मैलानी थाना क्षेत्र के अहिरन पुरवा बांकेगंज गांव निवासी आशीष यादव (29) सोमवार सुबह थाना क्षेत्र सदरपुर के जुड़नापुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस से आशीष को सीएचसी बिसवां पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


वह एक फाइनेंस कंपनी के लिए काम करते थे। उनकी तैनाती बिसवां क्षेत्र में थी। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी। थाना प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। टक्कर मारकर फरार वाहन चालक की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




दो माह बाद होनी थी शादी
परिजनों के मुताबिक आशीष की दो माह बाद फरवरी में शादी होनी थी। उनके एक बड़ा भाई व बहन भी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन बेसुध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed