फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Final list of exam centers could not be uploaded

Sitapur News: परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची नहीं हो सकी अपलोड

Sun, 08 Jan 2023 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Final list of exam centers could not be uploaded
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में 152 परीक्षा केंद्र तय कर दिए गए है। इन केंद्रों पर फाइनल तौर पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की मुहर लगनी है। इसके बाद इन्हें एनआईसी के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर सूची आने का इंतजार करते रहे। शाम तक सूची नहीं आ सकी। इससे अब यह सोमवार को ही अपलोड हो सकेगी। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर इस बार 152 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर करीब 90 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। दावा आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिलाधिकारी ने फाइनल तौर पर केंद्र तय कर दिए है।
विज्ञापन

इन केंद्रों को माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दिया गया था। यहां पर इन पर फाइनल मुहर लगकर शनिवार को सूची आनी थी। उसके बाद इन्हें एनआईसी के माध्यम से अपलोड किया जाना था लेकिन शनिवार को जब सूची नहीं आई तो अफसर रविवार को सूची आने का इंतजार करते रहे। अगर समय से सूची आ गई होती तो इसे अपलोड कर दिया जाता। डीआईओएस अनूप कुमार ने बताया कि सूची मिलते ही अपलोड करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा से पहले होगा रिहर्सल
यूपी बोर्ड परीक्षा की अभी तिथियां घोषित नहीं हुई है। अफसर इन्हें फरवरी व मार्च माह में होना मान रहे है। इसको लेकर विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तरह पहले रिहर्सल कराया जाएगा। 16 से 20 जनवरी के मध्य प्री बोर्ड परीक्षा होगी।

डीआईओएस अनूप तिवारी ने बताया कि इस परीक्षा में बोर्ड परीक्षा की ही तरह प्रश्न पूछे जाएंगे। विद्यार्थियों का कोर्स पूरा हो चुका है। इस समय वह रिवीजन कर रहे हैं। इस परीक्षा के बाद उनके प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। अगर किसी विद्यार्थियों को कोई दिक्कत होती है तो वह अपने शिक्षक से मोबाइल पर संपर्क करके जिज्ञासाएं दूर सकता है। इसको लेकर सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed