{"_id":"5d9b7f4a8ebc3e016843270d","slug":"fight-sitapur-news-lko485721248","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के झगड़े में मारपीट, दुधमुंही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के झगड़े में मारपीट, दुधमुंही की मौत
विज्ञापन
महमूदाबाद में बच्ची की मौत के बाद विलाप करती मां।
- फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद/सदरपुर (सीतापुर)। घर के पास खेल रहे बच्चों का झगड़ा बड़ों तक पहुंच गया। दोनों पक्षों की महिलाओं ने मारपीट कर दी। घटना में एक तीन दिन की दुधमुंही बच्ची की जान चली गई। बालिका के पिता ने विरोधियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर रंडा गांव निवासी निसार अहमद व असगर के घर आमने-सामने हैं। दोनों परिवारों के बच्चे दोपहर में खेल रहे थे। बच्चों में विवाद हो गया।
निसार के घर के किसी बच्चे ने असगर के घर के बच्चे को कंकड़ मार दिया, जिससे उसने घर जाकर शिकायत की। शिकायत सुनकर असगर की पत्नी मोमिना निसार के घर उलाहना देने गई। वहां पर मोमिना व निसार की पत्नी हसीबुल ने भी कुछ बात कह दी। इस पर दोनों के बीच तकरार के बाद मारपीट हो गई। मोमिना ने पुकार कर घर वालों को बुला लिया।
विज्ञापन
निसार की पत्नी के साथ मारपीट होने लगी। इसी बीच निसार की तीन दिन की बेटी मुस्कान बुरी तरह घायल हो गई। इस बीच खबर पाकर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आननफानन में दुधमुंही बच्ची को लेकर सीएचसी महमूदाबाद पहुंचे। सीएचसी में तैनात डॉ. अनवर ने दुधमुंही मुस्कान को मृत घोषित कर दिया।
घटना को लेकर निसार बेटी को पटक कर मार डालने का आरोप लगा रहा है। निसार ने इस बाबत असगर, रहमत व अशरफ को नामजद करते हुए इन तीनों की पत्नियों को भी नामजद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।