{"_id":"69dd3dc0e9310bf9bc0975d7","slug":"fiance-demands-dowry-girl-attempts-suicide-sitapur-news-c-102-1-slko1037-154022-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मंगेतर ने मांगा दहेज, युवती ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मंगेतर ने मांगा दहेज, युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
Tue, 14 Apr 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां इलाके के शहरूवा गांव निवासी 23 वर्षीय युवती ने रविवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आरोप है कि युवती की शादी तय हो गई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। इससे परेशान होकर ही युवती ने फांसी लगा ली। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजनों के अनुसार युवती का विवाह छह महीने पहले मानपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ तय हुआ था। शादी तय करते समय लड़का पक्ष की ओर से किसी प्रकार की दहेज मांग नहीं की गई थी। परिजनों का आरोप है कि जैसे-जैसे शादी की तारीख 14 मई नजदीक आने लगी, वैसे-वैसे मंगेतर और उसके परिजन दहेज की मांग करने लगे।
इस परेशानी के कारण रविवार शाम युवती ने अपने मंगेतर से फोन पर बात की। इसके बाद युवती अधिक परेशान हो गई। कुछ देर बाद युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। घर के अंदर खेल रहे बच्चों ने जब युवती को फंदे से लटकता देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन
इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे नीचे उतारकर युवती की जान बचाई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने युवती को लखनऊ रेफर कर दिया है। युवती का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।