फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Festival, Deepawali

दुकानों पर सज गए स्काई शॉट और अनार बम

Sun, 23 Oct 2022 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Festival, Deepawali
जीआईसी मैदान पर पटाखा बाजार में पटाखे खरीदते ग्राहक। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। पर्व को लेकर पटाखों का बाजार पूरी तरह से सज चुुुका है। तरह-तरह के पटाखे दुकानों में ग्राहकों को लुभाने के लिए सजा दिए गए हैं। लोग जमकर इसकी खरीददारी भी कर रहे हैं। प्रदूषण न फैले इसलिए ग्राहक ग्रीन पटाखे भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

दीवाली का पर्व सोमवार को पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के जीआईसी मैदान पर पटाखों की दुुकानें सज गईं हैं। छोटे से लेकर बड़े पटाखों के चमकदार पैकेट लोगों को लुभा रहे हैं। तरह-तरह के स्काई शॉट, रंग-बिरंगी फुलझड़ियां, अनार, महताब आदि की खरीदारी भी लोग जमकर कर रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि इस बार उनको बेहतर व्यापार की उम्मीद है क्योंकि नए किस्म के पटाखे ग्राहकों को ज्यादा पसंद आ रहे हैं। इनकी खरीददारी होनी है जिसमें चींटी छाप पटाखा, सीटी वाले अनार, अनार बम आदि शामिल हैं। साथ ही गोले, फुलझड़ियों में भी कई तरीके की किस्में आ गईं हैं। गोलों में बड़ा, मीडियम और छोटा तीन प्रकार के साइज हैं। वहीं, फुलझड़ियों में भी लाल रंग, हरा रंग छोड़ने वाली किस्में शामिल हैं जो जलने में काफी आसान हैं और पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचाने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस मिनट दगेगी पांच हजारा चटाई
व्यापारी आदिल ने बताया कि इस बार बाजार में पांच हजारा चटाई की कीमत एक हजार रुपये है। यह आग लगने के बाद दस मिनट तक दगेगी। इसमें एक खास बात यह भी होगी कि जिस तागे में इनको बांधा जाएगा। उस तागे में पर टेप लगा होगा ताकि दगते समय चटाई के पटाखे इधर-उधर न जाएं।
जलने के बाद दगेगा अनार बम
व्यापारी राजा ने बताया कि इस बार अनार बम की मांग भी है। यह बम अनार की तरह से करीब डेढ़ से दो मिनट तक जलेगा। फिर पूरा जलने के बाद वह तेज आवाज के साथ दग जाएगा। इसकी कीमत 20 रुपये प्रति पीस है। इसको लोग खरीद रहे है।
दीपक की तरह दिखेगा पैराशूट
इस बार कई दुकानों पर पैराशूट भी काफी ज्यादा बिक रहा है। जिसकी कीमत 30 से 50 रेपये प्रति पीस है। अबरी के कागज का बने पैराशूट में नीचे से आग लगाई जाती है। यह हवा के संपर्क में आते ही उड़ने लगता है। आसमान में करीब आधे घंटे तक पैराशूूट दीपक की तरह से जलता हुआ दिखाई देता है।
आकाश में छा जाएगा चींटी छाप
इस बार चींटी छाप पटाखा भी कई दुकानों में देखने को मिला है जो स्काई शॉट जैसा ही है। इसकी खासियत यह है कि डब्बे से निकलने पर यह पटाखा अपने साथ चीटींनुमा छोटी-छोटी किरणों को लेकर आसमान तक जाएगा फिर धमाका करेगा।

दुकानों पर नहीं दिखा अग्निशमन यंत्र
पटाखे की किसी भी दुकान पर सुरक्षा के एहतियात से अग्निशमन यंत्र देखने को नहीं मिला जबकि सभी दुकानों पर अनिवार्य रूप से इस यंत्र को लगाने के लिए कहा गया था। इसमें अग्निशमन विभाग की लापरवाही देखने को मिली। साथ ही दुकानों के सामने चार बोरियों के स्थान पर सिर्फ एक बोरी बालू ही देखने को मिली।
पटाखों के दाम एक नजर में
स्काई शॉट 12 राउंड 200 प्रति पैकेट
स्काई शॉट 60 राउंड 1200 प्रति पैैकेट
चटाई पांच हजारा 1000 प्रति पैकेट
मसताब 100 प्रति दर्ज
गोले 220 प्रति 50 पीस
फुलझड़ी 100 प्रति दर्जन
अनार 120 प्रति दर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed